हाल ही में कृति सेनन के खिलाफ बने एक रील पर यामी गौतम ने लाइक किया था। अब उन्होंने अपनी सफाई दी है।
दरअसल, ‘तेरे इश्क में’ से ज्यादा यामी गौतम की ‘हक’ ने लोगों की वाहवाही लूटी थी। यामी को परफॉर्मेंस के लिए दुनियाभर से तारीफें मिलीं, लेकिन उनका अवॉर्ड न जीतना चर्चा का विषय बन गया।
यामी ने लाइक की थी रील?
सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि कृति के खिलाफ एक रील पर यामी की लाइक थी। उस रील में यामी का एक बयान था जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे लाख कोशिशों के बावजूद कई बार चीजें उनके फेवर में नहीं होती हैं। उन्हें वैलिडेशन नहीं मिलता है।

