राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने इसे मौखिक सौदा और ‘घर का मामला’ बताया। एक्टर ने 1.5 करोड़ चुकाकर अंतरिम जमानत हासिल की। बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल के साथ अपनी इस लड़ाई को राजपाल यादव ने अहम की लड़ाई बताया।

एक्टर को 1.5 करोड़ चुकाने के बाद अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल के अनुसार, यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लपाता’ के लिए उनसे कर्ज लिया था। हालांकि, राजपाल यादव लंबे समय से यह कहते आ रहे हैं कि यह राशि निवेश के तौर पर ली गई थी ना कि लोन। यह विवाद अंततः कानूनी लड़ाई में बदल गया, जिसमें अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अभिनेता पर अब ब्याज सहित 9 करोड़ रुपये बकाया हैं।
