राजस्थान के भीलवाड़ा में एक तांत्रिक ने संतान प्राप्ति के इलाज के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और मतांतरण का दबाव बनाया। आरोपित ने तंत्र-मंत्र और जादू-टोने का भय दिखाकर महिला को जाल में फंसाया और लगभग छह महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपित ने उस पर मत परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। हिंदू संगठनों के दबाव डालने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।
