वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ओस्लो में नॉर्वे के सीईओ और निवेशकों से मुलाकात की। उन्होंने भारत के बढ़ते व्यापार ढांचे और दीर्घकालिक निवेश के लिए एक टिकाऊ माहौल प्रदान करने पर जोर दिया। बैठक में नवीकरणीय ऊर्जा, दुर्लभ खनिज और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई। सीतारमण ने नॉर्वे के पीएम से भी मुलाकात की, जहां द्विपक्षीय सहयोग और भारत-ईएफटीए समझौते के प्रभावी कार्यान्वयन पर बात हुई।

वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए), यूरोपीय संघ (ईयू), ब्रिटेन और अमेरिका के साथ समझौतों सहित भारत के विस्तार लेते व्यापार ढांचे के आलोक में, केंद्रीय वित्त मंत्री ने उन परिस्थितियों पर प्रकाश डाला जो व्यापार, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक निवेश के लिए एक टिकाऊ ढांचा प्रदान करती हैं।’
