भारत ने गुरुवार को कहा कि देश के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और वेनेजुएला से कच्चा तेल की खरीद के विकल्प पर विचार समेत ऊर्जा स्त्रोत को लेकर उसकी रणनीति मुख्य रूप से इसी बात पर आधारित है।

विदेश मंत्रालय का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के कुछ दिन बाद आया है कि भारत, रूस से तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका व वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हो गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘जहां तक भारत की ऊर्जा खरीद का सवाल है तो सरकार ने कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से कहा है कि 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।’
