भूमि पेडनेकर की सीरीज ‘दलदल’ (Daldal) अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जिसमें उनकी दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। इस सीरीज में दीपक तिजोरी की बेटी समारा तिजोरी ने एक सीरियल किलर का नेगेटिव किरदार निभाया है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

निभाया है सीरियल किलर का रोल
इस सीरीज में एक और ऐसा किरदार है जिसने नेगेटिव किरदार में लोगों का ध्यान खींचा। हम बात कर रहे हैं दीपक तिजोरी की बेटी समारा तिजोरी की।
समारा ने सीरीज में अनीता आचार्या का कोल प्ले किया है जिसे अनंत के नाम से भी जाना जाता है। समारा ने सीरीज में एक सीरियल किलर का रोल निभाया है जो खुद को एक पत्रकार बताती है। आपको बता दें कि समारा एक्टर-डायरेक्टर दीपक तिजोरी की बेटी हैं और पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं।
