भारतीय टीम को बुधवार को चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा। वाइजैग में खेले गए चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया। इस मैच में भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में 1 कम बल्लेबाज को मौका दिया। हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने इसके कारण गिनाए।

ईशान किशन की जगह अर्शदीप सिंह को अंतिम 11 के लिए चुना गया। भारतीय टीम 5 प्रमुख बॉलर और 2 ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या-शिवम दुबे के साथ उतरी। हालांकि, पांड्या और दुबे से गेंदबाजी नहीं कराई गई। भारतीय लाइनअप में 6 ही बल्लेबाज थे। इससे पहले तक टीम 8 नंबर पर बल्लेबाजी रख रही थी। हार के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसका कारण बताया।
