बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट पाने वाली स्कॉटलैंड ने सोमवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी है। स्कॉटलैंड ने रिची बेरिंगटन को कप्तान बनाया है। अफगानिस्तान मूल के तेज गेंदबाज जैनूल्लाह एहसान को पहली बार टीम में शामिल किया गया। टॉम ब्रूस, फिनले मैक्रीथ और ओलिवर डेविडसन को पहली बार वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा।

स्कॉटलैंड ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के 11 खिलाड़ियों को दोबारा टीम में शामिल किया है। पिछले महीने कार्यभार की जिम्मेदारी संभालने वाले नए होड कोच ओवन डॉकिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड का मार्गदर्शन करेंगे। अफगानिस्तान मूल के तेज गेंदबाज जैनूल्लाह एहसान को पहली बार टीम में मौका मिला।
