1997 में आई ‘बॉर्डर’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था और अब 28 साल बाद इसके सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने चार दिनों में ही डबल सेंचुरी पूरी कर ली है। इस बीच मेकर्स ने ‘बॉर्डर 3’ पर भी मुहर लगा दी है।

मेकर्स ने बॉर्डर 3 पर लगाई मुहर
एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान भूषण कुमार ने अनुराग के साथ बनाई जा रही एक अलग फिल्म के बारे में बात की। भूषण ने कहा, ‘हम उनकी कंपनी और अपनी कंपनी के साथ एक जॉइंट वेंचर (एक अलग फिल्म) कर रहे हैं। वह इसे डायरेक्ट करेंगे और यह कुछ नया होगा। बॉर्डर 3 भी सही समय पर बनेगी’।
