सोमनाथ मंदिर में चार दिवसीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ शुरू हो गया है, जो मंदिर पर हुए बर्बर हमले के 1000 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-11 जनवरी को इसमें शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह पर्व सोमनाथ की अखंडता और सनातन शक्ति को दर्शाता है। पीएम मोदी ने भी मंदिर की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर जोर दिया।

12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ भारतीय इतिहास एवं संस्कृति की पहचान है। पीएम मोदी के श्री सोमनाथ ट्रस्ट का अध्यक्ष बनने के बाद इसका तेजी से विकास हुआ।
आक्रांता महमूद गजनवी ने 1026 में सोमनाथ पर आक्रमण किया था। इस हमले के एक हजार वर्ष पूरे हो रहे हैं। 2026 में ही सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के भी 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
सोमनाथ मंदिर में चार दिवसीय ‘स्वाभिमान पर्व’ का शुभारंभ
केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमनाथ में बैठक के बाद कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पीएम मोदी 10-11 जनवरी को शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बार-बार हमलों के बावजूद सोमनाथ अखंड, अविनाशी एवं सनातन की शक्ति के रूप में खड़ा है।
