राजधानी दिल्ली में 2025 में पिछले पांच वर्षों की तुलना में हवा सबसे साफ दर्ज की गई, हालांकि यह अभी भी राष्ट्रीय और डब्ल्यूएचओ मानकों से काफी अधिक प्रदूषित है। पीएम2.5 और पीएम10 का स्तर राष्ट्रीय मानकों से कई गुना अधिक रहा। मई से अक्टूबर में अधिक वर्षा और सीएक्यूएम के प्रयासों को इस सुधार का श्रेय दिया गया। वर्ष में 79 दिन अच्छी या संतोषजनक वायु गुणवत्ता वाले रहे, पर दिसंबर में स्थिति खराब हुई।

वर्ष 2025 में दिल्ली का औसत पीएम2.5 स्तर 96 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। यह राष्ट्रीय मानक (40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) से 2.4 गुना तथा डब्ल्यूएचओके मानक (5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) से लगभग 19.2 गुना अधिक है।
इसी प्रकार पीएम10 का वार्षिक औसत 197 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय मानक (60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) तथा डब्ल्यूएचओ के मानक (15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) की तुलना में क्रमशः लगभग 3.28 गुना तथा 13.13 गुना अधिक है।
