China 50% local equipment rule: चीन ने चिप निर्माण कंपनियों के लिए सख्त नियम लागू किया है, जिसके तहत नई क्षमता जोड़ते समय कम से कम 50% मशीनें और उपकरण घरेलू होने अनिवार्य हैं। यह कदम अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों के बाद सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। इस नीति से घरेलू उपकरण कंपनियों जैसे नौरा टेक्नोलॉजी को फायदा हो रहा है, जबकि विदेशी सप्लायर्स के लिए चीन का बाजार सिकुड़ रहा है। भारत पर भी इसका असर होगा।

सूत्रों ने बताया कि यह नियम सार्वजनिक तौर पर अधिसूचित नहीं है, लेकिन जो चिप कंपनियां सरकार से मंजूरी मांग रही हैं, उनसे टेंडर के जरिए यह साबित करने को कहा जा रहा है कि कम से कम आधा उपकरण चीन में बना है। अधिकारियों की पसंद 50% से भी ज्यादा (50% local equipment rule) हिस्सेदारी की है और लंबी अवधि में लक्ष्य 100% घरेलू उपकरण का है।
