सरकार ने थलसेना, नौसेना और वायुसेना के लिए 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें रडार, रेडियो, ड्रोन सिस्टम और मिसाइल जैसे उपकरण शामिल हैं। इस फैसले से HAL, BEL, BDL जैसे डिफेंस शेयरों में तेजी आने की उम्मीद है। यह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को बढ़ावा देगा, जिससे रक्षा क्षेत्र की कंपनियों को सीधा फायदा मिलेगा।

सेना क्या-क्या खरीदेगी?
थलसेना (Indian Army) क्या खरीदेगी
लोइटर मुनिशन सिस्टम – सटीक हमलों के लिए
निम्न स्तरीय हल्का रडार – छोटे और लो-फ्लाइंग ड्रोन पकड़ने के लिए
पिनाका MRLS के लिए लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट
एकीकृत ड्रोन पहचान एवं अवरोधन प्रणाली एमके-II
इन सभी सिस्टम्स का सीधा फायदा उन कंपनियों को मिलेगा जो रडार, मिसाइल, ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर में काम कर रही हैं।
