उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कोटद्वार आएंगे। वे अपनी बड़ी बहन के घर जाकर उन्हें सांत्वना देंगे, क्योंकि हाल ही में उनके पति का निधन हो गया था। योगी आदित्यनाथ सिद्धबली बाबा के दर्शन भी करेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वे दोपहर ढाई बजे कोटद्वार पहुंचेंगे और बाद में सहारनपुर के लिए रवाना होंगे।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न ढाई बजे अलीगढ़ से हेलीकाप्टर से कोटद्वार के ग्रास्टनगंज हैलीपेड में पहुंचेगे। यहां से वे सिद्धबली बाबा के दर्शनों के बाद गाड़ीघाट में अपनी बहन कौशल्या देवी के घर जाएंगे।
