15 में से सिर्फ 5 सदस्यों ने किया मतदान

भीलवाड़ा, 28 नवंबर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की खजूरी पंचायत समिति में प्रधान चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने कांग्रेस सदस्यों को लेकर पहुंची बस के कांच तोड़ दिए।
चुनाव में 15 में से सिर्फ 5 सदस्यों ने मतदान किया और भाजपा की आशा मीणा प्रधान निर्वाचित हुईं।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#भीलवाड़ा #प्रधानचुनाव #राजस्थान #भाजपा #कांग्रेस
