वाड्रफनगर में उप पंजीयक कार्यालय, रकसगंडा को पर्यटन केंद्र बनाने की घोषणा

बलरामपुर (छत्तीसगढ़), 28 नवंबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करमा महोत्सव में 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 54.21 करोड़ रुपये के 672 कार्यों का भूमिपूजन और 17.27 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने वाड्रफनगर में उप पंजीयक कार्यालय, रघुनाथनगर और बरतीकला में मंगल भवन तथा महेवा में विद्युत सब स्टेशन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रकसगंडा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा और वाड्रफनगर का अधूरा नगर वन पार्क भी पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के साथ दूरस्थ अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी और 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसान भी इसका लाभ पाएंगे। मुख्यमंत्री ने वृद्धजन क्लिनिक का शुभारंभ भी किया। मेगा स्वास्थ्य शिविर में 7,259 लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#करमामहोत्सव #विष्णुदेवसाय #छत्तीसगढ़ #वाड्रफनगर
