नई दिल्ली। IT सेक्टर की दिग्गज HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर शुक्रवार, 3 जुलाई को नजर रहेगी। इसके पीछे की वजह कंपनी HCL की एक नए बिजनेस में एंट्री करने के लिए 1.14 बिलियन डॉलर (करीब 10,857 करोड़ रुपये) की डील है। वैश्विक डिजिटल वर्कप्लेस और एंटरप्राइज नेटवर्क के लिए AI ऑपरेटिंग मॉडल बनाने के लिए यूरोप की फॉर्च्यून ग्लोबल 50 कंपनी के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा है। एक्सचेंज में गई जानकारी के अनुसार, यह समझौता जुलाई 2026 से दिसंबर 2031 तक चलेगा, जिसमें इसे और पांच साल के लिए बढ़ाने का विकल्प भी होगा।

यह सौदा HCL टेक की ओर से भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता स्टार्टअप सर्वम AI में 10.46% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 1,427 करोड़ रुपये (लगभग 150 मिलियन डॉलर) के निवेश की घोषणा के कुछ हफ्तों बाद हुआ है। HCL टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार के सत्र में 4.56% बढ़कर ₹1,081.40 पर बंद हुए। दिन भर की बढ़त के बावजूद, शेयर 2026 में अब तक 34% नीचे है।
