नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का क्रिकेट से लगाव किसी से छुपा नहीं है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की मालिक शाह रुख ने अब ग्लोबल स्तर पर एक ऐसा कारनाम कर दिया है, जो शायद कोई भी क्रिकेट फ्रेंचाइजी का मालिक नहीं कर सकता।

शाह रुख खान ने नाइट राइडर्स के नाम से अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस में क्रिकेट ग्राउंड तैयार कराया है। इस स्टेडियम के बनवाए जाने को लेकर शाह रुख ने सोशल मीडिया पर अपडेट साझा किया है।
शाह रुख ने बनवाया क्रिकेट स्टेडियम
क्रिकेट की दुनिया में नाइट राइडर्स ग्रुप ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह दुनिया का पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है, जिसने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया है। इस मामले को लेकर शाह रुख खान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है-
