नई दिल्ली। गणेश उत्सव और उसके बाद आने वाले त्यौहारों के पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिट्टी की मूर्तियां खरीदने की अपील है। आस्था और प्रकृति के बीच समन्वय पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों से मूर्ति खरीदने से वोकल फार लोकल का संकल्प भी मजबूत होता है।

इसके साथ ही उन्होंने परिवार की सुरक्षा के लिए दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा की जरूरत पर बल देते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील है।
पीएम मोदी ने इस बात के लिए लोगों का जताया आभार
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया संकट के दौरान विदेश यात्रा कम करने, एक साल तक सोना नहीं खरीदने और कार पुलिंग की अपील पर अमल करने के लिए लोगों का आभार जताया। रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि समुद्र से लेकर आकाश तक कैसे देश अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है।
