नई दिल्ली। उमस भरी गर्मी से राजधानी में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। कुछ दिनों पहले तक मांग सात हजार मेगावाट या उससे कम रहती थी। अब वह बढ़कर आठ हजार मेगावाट के करीब पहुंच गई है। रविवार रात 11.30 बजे अधिकतम मांग 7997 मेगावाट दर्ज की गई। सोमवार को इसमें और वृद्धि होने की संभावना है।
19 जून, 2024 को रिकॉर्ड अधिकतम मांग 8656 दर्ज की गई थी। वहीं, इस वर्ष 25 मई को सबसे अधिक 8439 मेगावाट बिजली की मांग पहुंची थी। उसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई। अब उमस भरी गर्मी के कारण फिर से बिजली की मांग में वृद्धि हो रही है। अधिकतम मांग के साथ ही न्यूनतम मांग में भी वृद्धि हो रही है। यानी सुबह के समय भी मांग बढ़ रही है।

