नई दिल्ली। अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ (Advit Jewels IPO) को शानदार रेस्पॉन्स मिला। इस आईपीओ को 212.63 गुना आवेदन भेजे गए। अब लिए शेयर अलॉटमेंट का स्टेटस सोमवार, 29 जून को फाइनल किया जाएगा, जबकि सफल आवेदकों को 30 जून को उनके डीमैट अकाउंट में शेयर मिलने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें उसी दिन रिफंड भी मिल जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अद्वित ज्वेल्स का शेयर बुधवार, 1 जुलाई को BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होगा।
कहां चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस?
अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ ₹165.16 करोड़ का बुक-बिल्डिंग इश्यू रहा। इसमें 1.20 करोड़ शेयरों का नया इश्यू शामिल था। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹130 से ₹138 प्रति शेयर तय किया गया। आईपीओ के बाद अब निवेशक BSE, NSE और इश्यू रजिस्ट्रार, Bigshare Services की वेबसाइटों पर अलॉटमेंट का स्टेटस देख सकते हैं।

