नई दिल्ली। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को कितनी भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने कदम जमा चुकी है। रॉम-कॉम ड्रामा मूवी को सिनेमाघरों में आए हुए महज 8 दिन ही हुए हैं और इस बीच अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ‘वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है।
हालांकि, इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की आहट ‘कॉकटेल 2’ को उसके मकसद से टस से मस नहीं कर पाई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी जितनी तेज रफ्तार से कमा रही है, उसे कई गुना ज्यादा तेज यह वर्ल्डवाइड दौड़ रही है।

