नई दिल्ली। भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बुधवार को ईरान के पेट्रोलियम मंत्री मोहसिन पाकनेजाद ने मुलाकात की। यह बैठक 11वी ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान गुरुग्राम में हुई। दोनों पक्षों ने तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की और तेहरान-नई दिल्ली के बीच ऊर्जा संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार विमर्श किया। बैठक में ईरान से तेल खरीदने के मुद्दे पर भी बात हुई।
हालांकि भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में कोई फैसला पूरी तरह वाणिज्यिक आधार पर लिया जाएगा। भारत अभी ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे शांति समझौते का आकलन कर रहा है। उसके बाद ही आगे की दिशा तय होगी।

