नई दिल्ली। तंजीम ब्रिट्स के पहले टी20 इंटरनेशनल शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने गुरुवार रात खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स को 88 रनों से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। नीदरलैंड्स 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी।
ये साउथ अफ्रीका का इस फॉर्मेट में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में 200 का स्कोर बनाने वाली और उसे बचाने वाली तीसरी टीम बन गई है। साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी थी वो भी अच्छे नेट रन रेट के साथ जो उसने हासिल की और अपनी अगले दौर में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

