नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर दो दिवसीय महत्वपूर्ण मंत्रिस्तरीय वार्ता बुधवार को समाप्त हो गई।

दोनों देश 24 जुलाई को समाप्त हो रहे अमेरिका के अस्थायी 10 प्रतिशत टैरिफ से पहले इस समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वार्ता के बाद जारी आधिकारिक बयान में किसी अंतिम नतीजे या समझौते का एलान नहीं किया गया।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर की अगुआई में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 22 से 24 जून तक भारत में था। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई बैठक में बाजार पहुंच, डिजिटल व्यापार, गैर-टैरिफ बाधाओं, सप्लाई चेन मजबूती और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
