नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या करने के आरोपी कैब ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह करीब 15 दिन पहले बिहार से दिल्ली लौटा था। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी, लेकिन नपुंसकता (erectile dysfunction) के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। मेडिकल जांच में भी कैब ड्राइवर की नपुंसकता की पुष्टि हुई है। उस पर बिहार में भी दो हत्या के प्रयास समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बोला- थोड़ा घुमाकर छोड़ दूंगा
पुलिस के अनुसार, आरोपी बाशू कुमार सिंह (29) ने 22 जून की सुबह मेहरौली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास से बच्ची का अपहरण किया। वह सोती हुई बच्ची को उठाकर अपने पार्क किए हुए हैचबैक कार में ले गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने बच्ची को शांत करते हुए कहा कि वह उसे घुमाकर घर छोड़ देगा।

