नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस समय शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) की फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) धमाल मचाए हुए है। क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की।
कॉकटेल 2 की सीधे टक्कर इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा और मनोज बाजपेई की गवर्नर के साथ थी। लेकिन इस बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद कॉकटेल 2 ने लंबी छलांग लगाते हुए ये रेस लगभग अपने नाम कर ली है।

