लंदन। “किलर” उपनाम वाले एक ब्रिटिश पाकिस्तानी व्यक्ति और उसके दो छोटे भाइयों को उत्तरी इंग्लैंड में चार बच्चों और एक महिला के यौन शोषण और दुष्कर्म के मामले में बीस साल बाद कुल 40 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।
शेफील्ड निवासी 41 वर्षीय अमर इल्यास, 39 वर्षीय कमर इल्यास और 38 वर्षीय कमरान इल्यास को इस वर्ष की शुरुआत में समाप्त हुई कानूनी कार्यवाही के दौरान दुष्कर्म समेत कई यौन अपराधों का दोषी पाया गया।
सुनाई गई 40 साल की सजा
सोमवार को इस तिकड़ी को शेफील्ड क्राउन कोर्ट में क्रमशः 27 साल, 10 साल और 3 साल की सजा सुनाई गई। ब्रिटेन के क्राउन प्रासिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के विशेष अभियोजक मार्टिन मैकरोब ने कहा, “अब उन्हें उनके भयानक और घृणित शिकारी अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया है।”

