नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा सरकार में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे पंकज अग्रवाल को बड़े स्तर पर फंड के गबन के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वे स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव रह चुके हैं। सीबीआई उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश कर सकती है। इन खातों में अनियंत्रित तरीके से फंड ट्रांसफर किए गए और धोखाधड़ी वाले लेन-देन के जरिए 60.54 करोड़ रुपये की सरकारी राशि का गबन कर लिया गया। मामले में उनके खिलाफ मजबूत सबूत मिले हैं।

क्यों की गई सीनियर आईएएस की गिरफ्तारी
यह कार्रवाई हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) और हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड (एचएसएएमबी) के चंडीगढ़ में खोले गए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सेक्टर-32 ब्रांच में खोले गए खातों से सरकारी धन के गबन के मामले में हुई है। सीबीआई की जांच में पाया गया कि वित्त विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए इन खातों को पंकज अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान खोला गया था।
