नई दिल्ली। हेनरी निकोल्स के शानदार शतक और रचिन रवींद्र के साथ उनकी बड़ी साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड पर पूरी तरह शिकंजा कस दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 252 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 352 रन की हो गई थी।
पहली पारी में 391 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को लंच से ठीक पहले 291 रन पर समेट दिया, जिससे उसे 100 रन की बढ़त मिली। हालांकि दूसरी पारी में टॉम लाथम और डेवोन कॉन्वे सस्ते में आउट हो गए, लेकिन इसके बाद निकोल्स और रवींद्र ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

