नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) बड़े पर्दे पर आ गई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने की ओर बढ़ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ठीक-ठाक थी। अब पहले दिन की कमाई देखकर ऐसा लग रहा है कि ‘कॉकटेल 2’ के लिए ऑन-द-स्पॉट बुकिंग ने कमाल कर दिया है।

कितनी रही पहले दिन की कमाई?
वहीं सैकनिल्क से मुताबिक पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने अभी तक 10.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से इसका भारत में कुल ग्रास कलेक्शन 12.81 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को कुल 10,458 शोज मिले हैं।
