ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की 11 हजार करोड़ की परियोजना पश्चिम उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का ग्राेथ इंजन साबित होगी। इसके साथ लाजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, औद्योगिक क्लस्टर और बिजनेस हब का ईकोसिस्टम तैयार हो रहा है। रियल एस्टेट से लेकर उद्योग, कृषि एवं एमएसएमई सेक्टर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सीधे तौर पर फायदा मिलना तय है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
पर्यटन के मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे उत्तर प्रदेश के लिए भी यह नई संभावनाओं का द्वार खोलने जा रहा है। कार्गो सुविधा के जरिये विदेशी बाजार तक पैठ बढ़ेगी। सीधे तौर पर उद्योगों के विस्तार के साथ युवाओं को रोजगार के अवसरों में वृद्धि और मध्य पूर्व व पश्चिमी एशिया तक कृषि उत्पाद की पहुंच को आसान करेगा।

