नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में जीत हासिल की। इस मैच के दौरान पता चला कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी की मदद की थी और उसने ही पहले वनडे में कोहराम मचा दिया। ये खिलाड़ी हैं रहमानुल्लाह गुरबाज।
गुरबाज ने पहले वनडे में शानदार शतक जमाया। उन्होंने 51 गेंदों पर आठ चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। मैच के बाद गुरबाज ने बताया कि ये पारी उन्होंने गंभीर की सीख के बाद खेली।

