नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। देशभर के करोड़ों किसान इस आस में बैठे हैं कि कब उनके खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट होंगे। ये इंतजार 22वीं किस्त के बाद से जारी है। 13 मार्च 2026 को पीएम मोदी ने 22वीं किस्त जारी की थी। उसके बाद से ही देश के किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है। लगभग 3 महीने हो चुके हैं। लेकिन अभी तक किसानों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है।
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जल्द ही किसानों का इंतजार खत्म हो सकता है। बहुत से किसानों के मन में एक सवाल यह है कि क्या अगले सप्ताह 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) आएगी? आखिर क्यों ये सवाल उठ रहा है आइए जानते हैं।

