नई दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान महिला टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तानी टीम के लिए ये शर्मनाक हार है क्योंकि उन्हें स्कॉटलैंड के हाथों शिकस्त मिली है। महिला वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने वाली है और इससे पहले ही उन्हें बड़ा झटका लगा है। पाक टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और स्कॉटलैंड ने 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था।
पाकिस्तानी टीम 62 रनों के स्कोर पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम 9 ओवरों तक ही बल्लेबाजी कर सकी और मुकाबले का नतीजा डीएलएस नियम के तहत निकाला गया। स्कॉटलैंड के लिए कैथरीन ब्रीस ने शानदार बल्लेबाजी की और 94 रन बनाए। भले ही ये एक अभ्यास मैच था लेकिन पाकिस्तान के लिए ये हार शर्मनाक है।

