नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा में जिलों की टीम शीघ्र गठित होगी। पार्टी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सभी 14 संगठनात्मक जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। पर्यवेक्षक जिला अध्यक्ष और वहां के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा कर दावेदारों की सूची तैयार करेंगे। प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद उसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
लगभग एक वर्ष पहले सभी 14 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए गए थे, लेकिन आज तक उनकी टीम नहीं बन सकी है। इससे संगठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। हर्ष मल्होत्रा ने पदभार संभालने के बाद शीघ्र जिलों की टीम बनाने की घोषणा की थी।

