नई दिल्ली। भारत की दिग्गज सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कंपनी ने नाइजीरिया की प्रमुख कंपनी ‘डंगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स’ (Dangote Petroleum Refinery & Petrochemicals) के साथ एक महत्वपूर्ण अनुबंध (Contract Agreement) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर कल यानी 4 जून को शेयर बाजार मे दिख सकता है।

क्या है पूरा प्रोजेक्ट? स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यह अनुबंध 2 जून 2026 को साइन किया गया है। इस समझौते के तहत BHEL नाइजीरिया के ‘डंगोटे इंडस्ट्रीज फ्री जोन’ में स्थित पेट्रोलियम रिफाइनरी और पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट के लिए 8 गैस टर्बाइन जनरेटर (Gas Turbine Generator) पैकेज की डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करेगी।
