नई दिल्ली। ओटीटी पर यूं तो हर हफ्ते कई नई फिल्में रिलीज होती है लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो ऑडियंस के दिल और दिमाग पर अपना कब्जा जमा लेती हैं। आज हम आपको 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर के बारे में बताने वाले हैं।

हम जिस क्राइम थ्रिलर की बात कर रहे हैं उसे देखकर आपका दिमाग सुन्न पड़ जाएगा। मात्र एक महीने से भी कम समय के अंदर इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया और यहां आते ही इसने तांडव मचा दिया है।
एक महीने से भी कम समय मे ओटीटी पर रिलीज
नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इस शातिर चोर की कहानी की खूब चर्चा है। हम बात कर रहे हैं धनुष की फिल्म कारा (Kara) की जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 28 मई को रिलीज हुई थी और अभी भी धाक जमाकर बैठी है। फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंडिंग में बनी हुई है। दमदार कहानी और परफॉर्मेंस की वजह से ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।
