नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच से पहले नया कोच मिला है। ये शख्स हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के साथ था और अब टीम इंडिया के साथ काम करता हुआ दिखाई देगा। इस खिलाड़ी का नाम है साईराज बहुतुले।
बहुतुले को बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्पिन कोच के तौर पर चुना है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बयान में लिखा है, “बीसीसीआई साईराज बहुतुले को टीम इंडिया का नया स्पिन कोच बनाने की घोषणा करता है।”

