नई दिल्ली। निर्माता फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को छोड़ने को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले को मद्देनजर रखते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की तरफ से रणवीर पर बैन भी लगाया है, जिस पर तमाम सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

अब इस कड़ी में नया नाम बी टाउन की लेडी सुपरस्टार कंगना रनौत का शामिल हो रहा है। आइए जानते हैं कि कंगना ने धुरंधर के हमजा के सपोर्ट में क्या कहा है।
रणवीर के सपोर्ट में कंगना
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज की तरफ से नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव लागू किए जाने के बाद सुपरस्टार रणवीर सिंह लाइमलाइट में बने हुए हैं। इंडस्ट्री का एक बड़ा तबका रणवीर के समर्थन में आगे आया है और अब भारत भाग्य विधाता फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी आवाज उठाई है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंगना से रणवीर के बैन को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर अभिनेत्री ने दो टूक राय देते हुए कहा-
