नई दिल्ली। इंटरनेट मीडिया दिग्गज मेटा अब अपने यूजर्स से पैसे लेकर प्रीमियम फीचर्स देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सएप के लिए नए ‘प्लस’ सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं, जिनके तहत यूजर्स को अतिरिक्त फीचर, ज्यादा पहुंच और कस्टमाइजेशन विकल्प मिलेंगे।
कंपनी का दावा है कि इसके जरिये यूजर्स को नए अनुभव मिलेंगे और इंटरनेट मीडिया इस्तेमाल करने का तरीका भी बदलेगा। मेटा का यह कदम विज्ञापन आधारित कमाई पर निर्भरता कम करने और सब्सक्रिप्शन माडल के जरिए नया राजस्व बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कंपनी इन योजनाओं को भारत समेत कई वैश्विक बाजारों में शुरू करने की तैयारी कर रही है।

