रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में निर्दलीय पार्षद नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे ने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने पार्षद समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि शराब पीने के दौरान विवाद और गाली-गलौज के बाद युवक की हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया।
मृतक की पहचान नकटी गांव निवासी भुवनेश्वर यादव के रूप में हुई है। वह मोनेट कंपनी में आपरेटर था और 22 मई से लापता चल रहा था। स्वजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन मंदिर हसौद स्थित शराब भट्ठी के पीछे भुवनेश्वर यादव और गोलू रात्रे सहित अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में भुवनेश्वर और पार्षद गोलू रात्रे के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई।

