नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को और अधिक हाईटेक और भविष्य के अपराधों से निपटने के लिए तैयार करने की दिशा में पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने बड़ा कदम उठाया है।
दिल्ली पुलिस का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेकट्रानिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नालाजी के बीच पुलिसकर्मियों को विशेष साइबर कोर्स कराने के लिए समझौता हुआ है। 26 मई को पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा की उपस्थिति में पुलिस मुख्यालय में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
दिल्ली पुलिस की ओर से स्पेशल कमिश्नर (ट्रेनिंग) संजय कुमार और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेकट्रानिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नालाजी संस्थान की ओर से वाइस चांसलर डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर दिल्ली पुलिस अकैडमी के संयुक्त निदेशक आसिफ मोहम्मद अली और डिप्टी डायरेक्टर राजबीर सिंह भी मौजूद थे।

