भोपाल। आईपीएस संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी ओजस्वी ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बुधवार को उसका सुसाइड नोट एक कापी में लिखा मिला। तीन लाइन के नोट में उसने लिखा था कि सारी मम्मी-पापा, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी, नई यात्रा पर जा रही हूं। आप सभी को प्रेम और आभार। सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारण का कोई जिक्र नहीं है।
पुलिस का कहना है कि माता-पिता के शुरुआती बयान में सामने आया है कि उनकी डांट से नाराज होकर बेटी ने यह कदम उठाया है। पुलिस अन्य तकनीकी साक्ष्यों (मोबाइल, इंटरनेट मीडिया) और उसके दोस्तों से पूछताछ कर जांच आगे बढ़ा रही है।

