नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 में सफर समाप्त हो गया। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद को बुधवार को एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 47 रन की शिकस्त मिली। कमिंस ने मैच के बाद बताया कि हैदराबाद ने गलत समय पर कई विकेट गंवा दिए, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
बता दें कि मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी के आमंत्रण को स्वीकार करके निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 2023 के बाद पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी दी।

