नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों फिर से सक्सेस से सातवें शिखर पर पहुंच गए हैं। एक तरफ जहां भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही, तो वहीं अब अक्षय जल्द ही फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। इसके बाद हाल ही में अक्षय की एक और फिल्म का खुलासा हुआ, जिसमें खिलाड़ी कुमार बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगे।
अक्षय की अगली फिल्म है बिल्कुल अलग
दरअसल अक्षय कुमार जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। जी हां, विपुल शाह अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ मिलकर भारत की पहली प्रीडेटर-एलियन थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ (Samuk) लेकर आ रहे हैं।

