दक्षिणी दिल्ली। तिगड़ी स्थित पुनर्वास कालोनी में दक्षिणी दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस धनराशि से तिगड़ी में सड़कों को निर्माण कराने के साथ ही पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार राजधानी में विकास के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को भी तेजी से लागू कर रही है। दिल्ली को वर्ल्ड क्लास राजधानी बनाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना शीघ्र ही पूरा होगा। उन्होंने बताया कि देवली विधानसभा में अलग-अलग विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 150 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

