नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अधिकमास में आने वाली पद्मिनी एकादशी का विशेष महत्व है। तीन साल में एक बार आने की वजह से इस दिन किए गए ज्योतिषीय उपाय और पूजा का फल दोगुना मिलता है।
अगर इस पावन तिथि पर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार, भगवान विष्णु को कुछ खास सामग्री अर्पित करता है, तो कुंडली के बड़े-बड़े दोष दूर हो जाते हैं और सोया हुआ भाग्य चमक उठता है। आइए जानते हैं पद्मिनी एकादशी पर राशि अनुसार श्री हरि को क्या अर्पित करना चाहिए?

अपनी राशि के अनुसार भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये खास चीजें
मेष राशि – मेष राशि के जातकों को भगवान विष्णु को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। साथ ही तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा कुमकुम मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
वृषभ राशि – इस राशि के लोग श्री हरि को सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इससे मानसिक शांति मिलेगी।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को भगवान विष्णु को तुलसी की माला अर्पित करनी चाहिए। इसके अलावा हरे रंग के फल जैसे अमरूद या नाशपाती का भोग लगाएं।
कर्क राशि – इस राशि के लोग भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं। इससे मनचाहा फल मिलेगा।
सिंह राशि – सिंह राशि वाले जातक श्री हरि को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को भगवान को इलायची और मिश्री अर्पित करनी चाहिए। साथ ही विष्णु चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि – तुला राशि के लोग भगवान विष्णु को मक्खन और मिश्री का भोग लगाएं और पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।
वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों को भगवान नारायण को लाल चंदन चढ़ाना चाहिए। इससे कारोबार में फायदा होगा।
धनु राशि – धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, जिन्हें पीला रंग प्रिय है। ऐसे में इस दिन श्री हरि को चने की दाल और केला अर्पित करें।
मकर राशि – मकर राशि के लोग भगवान विष्णु को पीले फूल और ऋतु फल अर्पित करें। पूजा के बाद गरीबों में पीले भोजन का दान करें।
कुंभ राशि – इस राशि के जातक श्री हरि को नीले या सफेद रंग के फूल चढ़ाएं और पूजा में कपूर का दीपक जलाकर आरती करें।
मीन राशि – मीन राशि के लोग भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं और हल्दी की गांठ अर्पित करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
