नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) की तमाम कोशिशों के बावजूद, उनके बेटे जुनैद (Junaid Khan) की फिल्म ‘एक दिन’ (EK Din) सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। जुनैद के साथ मूवी में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आईं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई थी।
लोगों को पसंद नहीं आया था ट्रेलर
वहीं जब एक दिन रिलीज हुई तो लोगों ने कहानी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई क्योंकि यह पहले देखी जा चुकी कहानियों से काफी मिलती-जुलती थी। इसके ट्रेलर रिलीज के वक्त भी कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने ये कहा कि पूरी मूवी पहले ही दिखा दी।

