नई दिल्ली। शेयर बाजार में लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर्स किसी भी कंपनी के शेयरों में नई जान फूंक सकते हैं। कैश मैनेजमेंट और एटीएम (ATM) सेवाओं से जुड़ी दिग्गज कंपनी CMS Info Systems के निवेशकों के लिए एक बेहद शानदार खबर आई है। कंपनी को देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, HDFC Bank से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस खबर के बाद मात्र ₹290 के भाव वाला यह शेयर बाजार में निवेशकों के रडार पर आ गया है।

क्या है ₹400 करोड़ की यह बड़ी डील?
CMS इन्फो सिस्टम्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी को HDFC बैंक से 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी अगले 5 सालों तक देशभर में HDFC बैंक के 6,000 एटीएम (ATM) का मैनेजमेंट और रखरखाव करेगी। इस डील के तहत कंपनी सिर्फ एटीएम में नकदी ही नहीं डालेगी, बल्कि ‘करेंसी फोरकास्टिंग’ (किस एटीएम में कब और कितने कैश की जरूरत है) के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीकी समाधान भी मुहैया कराएगी।
